सोनेलाल पटेल के सपनों को साकार करेगी अद (कमेरावादी) : पल्लवी
सोनभद्र, जुलाई 19 -- घोरावल, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय नगर स्थित एक निजी मैरिज हॉल में रविवार को अपना दल (कमेरावादी) का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पल्लवी पटेल एवं जिलाध्यक्ष रामधनी ने पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय डॉ. सोनेलाल पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।मुख्य अतिथि एवं सिराथू विधायक पल्लवी पटेल ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि स्वर्गीय डॉ. सोनेलाल पटेल के सपनों को साकार करने के लिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना होगा। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा और एकजुटता के साथ संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Amroha News: पीडीए की ताकत से होगा सत्ता परिवर्तन : श्यामलाल पाल उन्होंने कहा कि अपना दल (कमेरावादी) किसानों,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.