कानपुर, फरवरी 12 -- केसीए की केडीएमए सीनियर डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में सोनेट क्लब ने वंडर्स को चार विकेट से पराजित किया। दूसरे मैच में केडीएमए की जूनियर डिवीजन के मैच में फ्रेंड्स क्लब ने कानपुर स्टारलेट को छह विकेट से हराया। किदवई नगर स्थित कानपुर साउथ-ए मैदान पर खेले गए मैच में वंडर्स क्लब ने 40 ओवर में आठ विकेट पर 213 रन बनाए। टीम की ओर से निलेश कौल ने 93 रन शानदार पारी खेली। अभय यादव ने 30 रन बनाए। गेंदबाजी में आनंद ने तीन, कनिष्क शर्मा ने दो, अंश राय, सुफियान व अव्यक्त ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी सोनेट क्लब ने 39.4 ओवर में छह विकेट पर 217 रन बनाकर मैच जीता। टीम की ओर से सुयश सिंह ने 53 रन व सार्थक ने 56 रन बनाए। गेंदबाजी में यश यादव ने दो, सूरज, रोहित, हिमेंद्र ने एक-एक विके...