गाज़ियाबाद, मार्च 10 -- - अल्फा मैदान में राजपति मिश्रा टूर्नामेंट का आयोजन हुआ गाजियाबाद, संवाददाता। अल्फा मैदान में चल रहे राजपति मिश्रा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को सोनेट क्रिकेट क्लब और गोल्डन हॉक्स क्लब के बीच लीग मैच खेला गया। सोनेट क्लब ने छह विकेट से गोल्डन हॉक्स क्रिकेट क्लब को हराया।टॉस जीतकर सोनेट क्लब ने गेंदबाजी चुनी। गोल्डन हॉक्स क्रिकेट क्लब ने 32.5 ओवर में 155 रन बनाकर सभी विकेट गंवा दिए। वियान अरोड़ा ने 72 और ऋषभ शर्मा ने 30 रन का योगदान दिया। दूसरी टीम से सागर राणा ने तीन, शुभ शर्मा, पंकज यादव और विनायक ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सोनेट क्लब ने 20.2 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 158 रन बना लिए। आदित्य अग्रवाल ने नाबाद 89 रन की पारी खेलकर मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...