जमशेदपुर, जुलाई 26 -- निर्मल गेस्ट हाउस में शुक्रवार को आजसू छात्र संघ की बैठक हुई। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने की। इसमें कोल्हान विश्वविद्यालय में एक सप्ताह के भीतर छात्र संघ की टीम तैयार करने का संकल्प लिया गया। अगस्त में आयोजित युवा सम्मेलन में एक हजार छात्र-युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी सहमति बनी। संगठन को मजबूत बनाने के लिए जिला एवं महानगर कमेटियों के गठन पर चर्चा हुई। विशिष्ट अतिथि प्रदेश संयोजक दीपक पांडेय और सम्मानित अतिथि युवा मोर्चा जमशेदपुर प्रभारी मंटू शुक्ला उपस्थित रहे। मंटू शुक्ला ने छात्रों से कहा कि विश्वविद्यालय में फैल रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ मुखर होकर आंदोलन करने की जरूरत है। दीपक पांडेय ने कहा कि पूरे झारखंड में आजसू की लहर चल रही है। जितने छात्र-युवा आजसू से जुड़ रहे हैं, उतने किसी अन्य संगठन में न...