सोनू प्रताप ने जीता स्वर्ण व रजत, राजेश कुमार महतो ने कांस्य पदक पर साधा निशाना
रामगढ़, अगस्त 7 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। 16वीं झारखंड राज्य शूटिंग चैंपियनशिप में रामगढ़ जिले के निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता में सोनू प्रताप सिंह ने 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इसके अलावा उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक हासिल कर दोहरी सफलता अर्जित की। वहीं, राजेश कुमार महतो ने 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर रामगढ़ के खाते में एक और उपलब्धि जोड़ दी। खिलाड़ियों की इस सफलता पर उपायुक्त ऋतुराज ने दोनों पदक विजेताओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की यह उपलब्धि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है। इससे जिले के अन्य युवाओं को भी खेलों के प्रति प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.