नई दिल्ली, अगस्त 14 -- मशहूर गायक सोनू निगम ने ऑटो-ट्यून के इस्तेमाल पर अपनी राय साझा की है। दरअसल, म्यूजिक इंडस्ट्री में अक्सर ऑटो-ट्यून के इस्तेमाल को लेकर बहस होती रहती है। जहां कुछ लोग इसे अपनी गायकी को सुधारने वाला तकनीकी साधन मानते हैं, वहीं इसके जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल को लेकर सवाल भी उठते रहे हैं। इस बीच सोनू निगम ने कहा कि वह भी अपने कुछ गानों में ऑटो-ट्यून का इस्तेमाल करते हैं।सोनू निगम का पूरा बयान सोनू निगम ने कोमल नाहटा के पॉडकास्ट 'गेम चेंजर्स: द म्यूजिक सीरीज' में कहा, 'ऑटो-ट्यून के दौर ने निश्चित रूप से बहुत सारे बदलाव किए हैं। लोग इसके बारे में बहुत-सी बुरी बातें कहते हैं, लेकिन मैं कहता हूं कि जो भी हुआ है, अच्छा हुआ है। पहले के दिनों में, बिना ऑटो-ट्यून के गाना पड़ता था और हम खुशकिस्मत हैं कि हमने इसके बिना रियाज किया ...