अलीगढ़, मार्च 7 -- 25 जुलाई 2025 को हरदुआगंज क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर सोनू चौधरी की हुई थी हत्या -सोनू के भाई के परिचित घायल को इलाज के लिए वरूण ट्रामा सेंटर में कराया भर्ती-बुलेट प्रूफ जैकेट पहने हुए थे सोनू के भाई, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटीअलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। हरदुआगंज में प्रॉपर्टी डीलर व ट्रांसपोर्ट कारोबारी सोनू चौधरी की हत्या के मामले में पैरवी कर रहे उनके बड़े भाई देवेंद्र चौधरी पर शुक्रवार रात को हमला कर दिया गया। वह अपने एक परिचित के साथ कार से लौट रहे थे, तभी बाइक सवार लोगों ने फायरिंग कर दी। उन्होंने बुलेट प्रूफ जैकेट पहन रखी थी। ऐसे में उनके साथी को बाजू में गोली लग गई। उसे रामघाट रोड स्थित वरुण ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। हालत खतरे से बाहर है।25 जुलाई 2025 को हरदुआगंज क्षेत्र के गांव कोंडरा निवासी 45 वर्...