देवरिया, मार्च 30 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिले के चर्चित सोनूघाट-बरहज मार्ग की सूरत जल्द बदल जाएगी। यह सड़क अब टू-लेन नहीं, बल्कि फोरलेन बनेगी। इसके लिए 172.25 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। शासन से इसकी मंजूरी मिलने के साथ ही बजट भी पास कर दिया गया है। उधर फरवरी माह में कराए गए इस सड़क के लिए टेंडर जल्द ही खोल कर निर्माण कार्य भी शुरू कराने की लोक निर्माण विभाग की तैयारी है। हाल ही में बरहज विधायक दीपक मिश्र शाका ने इसके बजट के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी।सोनूघाट से बरहज जाने वाला मार्ग पूरी तरह से गड्ढे में तब्दील हो गया है। यह मार्ग मऊ, वाराणसी, आजमगढ़ जनपदों को जिले से जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। टू लेन की इस सड़क पर एक तरफ जहां भारी वाहनों से लेकर छोटे वाहनों का प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में आवागम होता है। वहीं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.