चक्रधरपुर, अप्रैल 9 -- सोनुवा। सोनुवा रेलवे स्टेशन के नीचे से गुजरने वाले नहर का नाली जाम हो जाने से नहर का पानी ओवरफ्लो हो रहा है। इससे स्टेशन के सीढ़ी के पास पिछले दो दिनों से काफी जलजमाव हो गया है। इसके कारण यात्रियों को स्टेशन आने-जाने में काफी समस्या हो रही है। इसके अलावा इस रास्ते से स्टेशन पार के बच्चे बाजार की ओर स्थित स्कूलों में भी आते हैं। इन बच्चों को भी स्कूल आने-जाने के दौरान समस्या हो रही है। वहीं नहर और नाली की सफाई करने वाले जल संसाधन विभाग के दैनिक वेतनभोगी कर्मियों को पिछले छह महीने से अधिक समय से उनका मानदेय नहीं मिला है। इसके कारण ये कर्मी नहर और उसके नालियों की सफाई करने में आनाकानी कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...