चक्रधरपुर, सितम्बर 6 -- सोनुवा। पुलिस ने शनिवार सुबह एनएच 320डी के सोनुवा-चक्रधरपुर मुख्य सड़क के बेगुना के पास सड़क पर खड़े अवैध बालू लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया जबकि ट्रैक्टर का इंजन गायब था। पुलिस ने जब्त ट्रैक्टर के ट्रॉली को सोनुवा थाना में रखा है। इसकी सूचना जिला खनन विभाग को देते हुए आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। ज्ञात हो कि एनजीटी लागू होने व पुलिस की छापेमारी के बावजूद प्रतिदिन दर्जनों अवैध बालू लदे ट्रैक्टर गुदड़ी व गोईलकेरा में स्थित कारो नदी के अवैध बालू घाटों से बालू लेकर चक्रधरपुर व कराईकेला क्षेत्र में परिवहन करते हैं। मामले को लेकर आशंका है कि अवैध बालू परिवहन करते समय पुलिस छापेमारी के डर से चालक ट्रैक्टर का ट्रॉली छोड़ इंजन लेकर भाग गया। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: पुलिस ने जब्त किया अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर का...