चक्रधरपुर, अप्रैल 14 -- सोनुवा, संवाददाता। सोनुवा प्रखंड के बोयकेड़ा पंचायत में मुखिया सोहन माझी और मानकी मदन मोहन सुंडी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में बाल अधिकारों की रक्षा और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 'बाल अधिकार सुरक्षा मंच' का विधिवत गठन किया गया। सर्वसम्मति से प्रधान पूर्ति को मंच का अध्यक्ष, देवेंद्र नायक को उपाध्यक्ष और आंद्रेस अंगरिया को सचिव चुना गया है। बैठक को संबोधित करते हुए मंच के अध्यक्ष मानकी मदन मोहन सुंडी ने बाल अधिकारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाल विवाह एक सामाजिक अभिशाप है, जिससे बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास रुक जाता है। यह भी पढ़ें- बाल संसद के प्रधानमंत्री पद के लिए चुनी गई कोमल उन्होंने अभिभावकों को जागरूक करते हुए कहा कि लड़कियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.