चक्रधरपुर, मई 11 -- सोनुवा। एनएच 320डी स्थित सोनुवा की महुलडीहा रेलवे फाटक सोमवार सुबह करीब नौ बजे अचानक खराब हो कर टूट गयी। क्षत्तिग्रस्त होने के कारण फाटक बंद होने के बाद खुला ही नहीं। फाटक बंद रहने से सुबह करीब 9 बजे से 10 बजे तक करीब एक घंटे तक रेलवे फाटक बंद रहा। इस कारण रेलवे फाटक के दोनों छोर पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी। सड़क जाम रहने से लोग परेशान रहे। काफी मशक्कत के बाद फाटक को रेलवे कर्मचारियों ने खोला। इसके बाद यातायात सामान्य हुआ। यह भी पढ़ें- सोनुवा के महूलडीहा रेलवे फाटक खराब होकर टूटा, लगी सड़क जाम यह भी पढ़ें- क्रासिंग बंद होने से लगा रहा जाम, शहर मार्ग भी रहे चोक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...