चक्रधरपुर, मई 11 -- सोनुवा। एनएच 320डी में स्थित सोनुवा के महूलडीहा रेलवे फाटक सोमवार सुबह करीब नौ बजे अचानक खराब हो कर टूट गयी। जिस कारण फाटक बंद होने के बाद नहीं खुला। फाटक बंद रहने से करीब सुबह 9 बजे से करीब एक घंटे तक सुबह दस बजे तक रेलवे फाटक बंद रहा। जिस कारण रेलवे फाटक के दोनों छोर पर वाहनों के अलावा बाइकों की लम्बी कतार लग गयी। सड़क जाम रहने से लोग परेशान रहे। काफी मस्सकत के बाद फाटक को रेलवे कर्मचारियों ने खोला। जिसके बाद यातायात सामान्य हुआ। यह भी पढ़ें- मूकदर्शक बने रहे यातायात कर्मी, ढाले के बीच में फंसे रहे टेंपो

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...