चक्रधरपुर, मई 26 -- सोनुवा। सोनुवा के पहाड़ी क्षेत्र में स्थित बिलैता गाँव अपने गाँव को भौगोलिक विषमता के कारण बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। गाँव तक सड़क नहीं होने से ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाओं के अभाव में काफी समस्या होती है।

गाँव का विकास सोनुवा प्रखंड के लोंजो पंचायत पूर्व में नक्सल प्रभावित क्षेत्र हुआ करता था। जिस कारण पंचायत के पहाड़ी क्षेत्रों में बसे बिलैता जैसा कई गांव विकास से कोसो दूर रह गये थे। उन क्षेत्रों में नक्सलियों के डर से विकास कार्यों को करना मुश्किल हो रहा था। अब समय बदला है। लेकिन गांवों की विकास अब तक नहीं हो पाया है। जिस कारण लोंजो पंचायत के सुदूर क्षेत्र में स्थित यह बिलैता गाँव सड़क से भी जुड़ा नहीं है, जिससे स्कूली बच्चों को स्कूल आने में भी समस्या होती है।

ग्रामीणों की मेहनत ग्रामीणों ने कई महीनों के श्...