चक्रधरपुर, मई 27 -- सोनुवा। सोनुवा के तीन दवा दुकानों में बुधवार को ड्रग इंस्पेक्टर ने औचक निरीक्षण किया। ड्रग इंस्पेक्टर ने दवा दुकानों में खरीद-बिक्री और स्टॉक की मात्रा का भौतिक जांच किया, जो ठीक पाया। इस दौरान नशीली दवाओं के स्टॉक का भी जाँच पड़ताल किया। निरीक्षण के दौरान एक दवा दुकान में नशीली दवाओं के सेवन के लिए इस्तेमाल की जा सकने वाली दवा पाई गई। इसके खरीद-बिक्री और स्टॉक की मात्रा की भौतिक जांच की गई, जो ठीक पाई गई। अन्य दो दुकानों में नशीली दवाओं के सेवन के लिए इस्तेमाल की जा सकने वाली ऐसी कोई दवा नहीं पाई गई और दुकानों में कोडीन युक्त सिरप भी नहीं मिले। ड्रग इंस्पेक्टर ने डॉक्टर के पर्चे पर ही दवा बेचने का सख्त निर्देश दिया। इसके साथ ही क्षेत्र में नशीली दवाओं के उपयोग जैसी संदिग्ध गतिविधियों के प्रति कड़ी निगरानी रखने और ऐसी ...