चक्रधरपुर, मई 28 -- सोनुवा, संवाददाता। सोनुवा के तीन दवा दुकानों में बुधवार को ड्रग इंस्पेक्टर ने औचक निरीक्षण किया। ड्रग इंस्पेक्टर ने दवा दुकानों में खरीद-बिक्री और स्टॉक की मात्रा की भौतिक जांच की, जो ठीक मिला। इस दौरान नशीली दवाओं के स्टॉक की भी जांच पड़ताल की गई। निरीक्षण के दौरान एक दवा दुकान में नशीली दवा के रूप में इस्तेमाल की जा सकने वाली दवा पाई गई। इसकी खरीद-बिक्री और स्टॉक की मात्रा की भी भौतिक जांच की गई, हालांकि, यह भी ठीक पाई गई। अन्य दो दुकानों में नशीली दवाओं के सेवन के लिए इस्तेमाल की जा सकने वाली ऐसी कोई दवा नहीं मिली। यह भी पढ़ें- सोनुवा के तीन दवा दुकानों में ड्रग इंस्पेक्टर ने किया औचक निरीक्षण दुकानों में कोडीन युक्त सिरप भी नहीं मिले। जांच के दौरान ड्रग इंस्पेक्टर ने डॉक्टर के पर्चे पर ही दवा बेचने का सख्त निर्देश द...