चक्रधरपुर, मार्च 22 -- सोनुवा। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार देर शाम को सोनुवा-गुदड़ी मुख्य सड़क के बांसकाटा व सोनुवा के बीच छापेमारी कर कुल 23 मवेशियों को बरामद किया है। इस दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर पशु तस्कर भाग खड़े हुए। यह सभी मवेशियों को पशु तस्करों द्वारा तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस पशु तस्करों की पहचान के साथ गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। ज्ञात हो कि वर्षों से पशु तस्करों का कारोबार क्षेत्र में चलता आ रहा है। यह पशु तस्कर क्षेत्रों के कई सड़कों का उपयोग करते हैं। लेकिन, कभी-कभार ही पुलिस द्वारा कार्रवाई की जाती है। जो लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...