चक्रधरपुर, जून 5 -- सोनुवा। महुलडीहा स्थित रेलवे फाटक को पार करने के दौरान गुरुवार को साप्ताहिक बाजार आ रही एक 67 वर्षीय बुजुर्ग महिला के सिर पर रेलवे का बैरियर गिर गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार, आराहासा गांव निवासी बुजुर्ग महिला मुक्ता कोड़ा अपने बेटे के साथ साइकिल से गुरुवार को सोनुवा साप्ताहिक बाजार आ रही थी। इसी दौरान रेलवे फाटक पार करते समय बंद हो रहे बैरियर की चपेट में आ गई। बैरियर सीधे उनके सिर पर लगा जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ी। सोनुवा सीएचसी में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। सिर पर गंभीर चोट होने पर डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- सोनुवा में बुजुर्ग महिला के सिर पर गिरा रेल फाटक का बैरियर, गंभीर रूप से घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...