बस्ती, अप्रैल 4 -- बस्ती। पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के पौराणिक श्रीश्री महाकाली पंचायती मंदिर पांडेय बाजार के निकट महाजन उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय में मां भगवती जागरण का आयोजन हुआ। पटना, गोंडा, गोरखपुर और सुल्तानपुर के भोजपुरी गायकों के गीतों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए।सुरक्षा की दृष्टि से थाना पुरानी बस्ती व चौकी प्रभारी हड़िया संजय कुमार मय फोर्स मौजूद रहे। जागरण का शुभारंभ सुल्तानपुर के कलाकारों ने गणेश वंदना से किया। आयोजक अमर, नीरज गुप्ता व अन्य ने मां काली, मां दुर्गा व बजरंगबली की आरती उतारी। आरती के बाद शीबू सुल्तानपुरी व रंजीत महाकाल ने पंडाल में झूम-झूमकर गीत प्रस्तुत किया। पटना की भोजपुरी गायिका सोनी कश्यप, गोंडा की प्रज्ञा गोस्वामी व गोरखपुर की सृष्टि दूबे के गीतों पर पूरा पंडाल मां के जयकारों से गूंज उठा। गोरखपुर की सृष्टि दूबे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.