नई दिल्ली, मई 17 -- क्राइम सीरीज के शौकीन लोगों के लिए सोनी लिव पर एक बहुत ही बेहतरीन क्राइम सीरीज मौजूद है। इस सीरीज के तीन सीजन पूरे-पूरे रिलीज हो चुके हैं और चौथा सीजन अब चल रहा है। हर शुक्रवार चौथे सीजन के नए एपिसोड रिलीज होते हैं। हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं उसका नाम है अनदेखी। अनदेखी एक प्योर क्राइम सीरीज है, जो अपने पहले ही एपिसोड से आपका ध्यान पूरी तरह अपनी ओर खींच लेती है। अगर आपने अभी तक सीरीज नहीं देखी है, तो तुरंत देख डालिए।कब आया था इस सीरीज का पहला सीजन? अनदेखी का पहला सीजन साल 2020 में आया था। इस सीरीज की कहानी हिमाचल प्रदेश के एक ऐसे परिवार के बारे में है जो बहुत ज्यादा अमीर हैं और हिमाचल में एक पत्ता भी उनकी मर्जी के बिना नहीं हिलता है। इस परिवार में गहरे राज दफन हैं। शो की कहानी शुरू होती है उस परिवार के एक बेटे की शा...