सीवान, मार्च 17 -- बड़हरिया। बिहार दिवस पर जिला स्तरीय प्रतियोगिता में गणित ओलॉपियड में वर्ग 5 के छात्रा सोनी कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। सोनी कुमारी प्रखंड के कुड़ियापुर प्राथमिक विद्यालय की छात्रा है जो जिला स्तरीय उपलब्धि हासिल कर मान सम्मान बढ़ाया है। सोनी कुमारी कुड़ियापुर गांव के मुन्नी लाल राम के पुत्री है।इसकी सफलता को लेकर गांव और परिवार में खुशी का माहौल है। ग्रामीण अफरोज अहमद राजा, नदीम अहमद, रिजवान अहमद, रेयान अहमद सहित अन्य ग्रामीणों ने इस उपलब्धि को सराहना करते हुए कहा कि सोनी काफी मेहनती और एक अनुशासित छात्रा रही है। जिसकी उज्वल भविष्य की कामना की। सोनी कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता और गुरु को दिया है। सोनी ने बिहार पुलिस बनकर सेवा करने को कहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.