औरंगाबाद, अप्रैल 2 -- सिमरा थाना पुलिस की कार्रवाई, आरोपियों की पहचान कर छापेमारी तेज अंबा, संवाद सूत्र। सिमरा थाना पुलिस ने हरियाणा के सोनीपत से एक नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया है। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने तकनीकी अनुसंधान और सटीक सूचना के आधार पर यह सफलता हासिल की। पुलिस के अनुसार, नाबालिग के अपहरण के बाद लगातार उसकी तलाश की जा रही थी और इसी क्रम में मिले सुराग के आधार पर टीम सोनीपत पहुंची, जहां से पीड़िता को सुरक्षित बरामद किया गया। मामले में आरोपियों की पहचान कर ली गई है तथा उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। बरामद नाबालिग को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर परिजनों को सौंपने की तैयारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...