गाजियाबाद, मार्च 19 -- गाजियाबाद से पकड़े गए पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह की साजिश धीरे-धीरे सामने आ रही है। गाजियाबाद कमिश्नरेट पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी प्रवीन की निशानदेही पर बुधवार को हरियाणा के सोनीपत रेलवे स्टेशन के आउटर इलाके में खंभे पर लगाए गए जासूसी कैमरे को बरामद कर लिया। गिरोह को देशभर में ऐसे 50 कैमरे लगाने का टारगेट मिला था। पुलिस के मुताबिक, बरामद किया गया कैमरा रेलवे ट्रैक के पास एक ऊंचे खंभे पर लगाया गया था, ताकि ट्रेनों के संचालन, सुरक्षा व्यवस्था और आसपास की गतिविधियों की निगरानी की जा सके। कैमरे में सोलर पैनल लगा होने के कारण इसे लगातार बिजली सप्लाई की जरूरत नहीं थी। इससे यह लंबे समय तक बिना किसी संदेह के काम करता रहा। आरोपी प्रवीन को इलेक्ट्रिकल और सर्विलांस उपकरण लगाने का अच्छा अनुभव था। उसके पिता इलेक्ट्रीश...