सोनीपत, मार्च 5 -- हरियाणा के सोनीपत जिले में देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एमडी की पढ़ाई कर रहे दो युवा डॉक्टरों की मौत हो गई। दोनों डॉक्टर भगत फूल सिंह गोवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में एमडी के छात्र थे। मृतकों की पहचान डॉ. अरविंद और डॉ. नीलोत्पल के रूप में हुई है। डॉ. अरविंद पैथोलॉजी जबकि डॉ. नीलोत्पल बायोकेमिस्ट्री विषय में एमडी की पढ़ाई कर रहे थे। मृतक डॉक्टरों में एक तमिलनाडु और दूसरा त्रिपुरा का रहने वाला था।देर रात बाइक लेकर घूमने निकले थे मंगलवार देर रात दोनों डॉक्टर कॉलेज से बाइक लेकर घूमने के लिए निकले थे। इसी दौरान खानपुर-कासंडी रोड पर उनकी बाइक अचानक बेकाबू हो गई और सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। यह भी पढ...