शिमला, अक्टूबर 13 -- हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर सोमवार को प्रदेश के 6 बार मुख्यमंत्री रहे और जनता के प्रिय नेता स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का भव्य अनावरण हुआ। इस अवसर पर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रिमोट का बटन दबाकर वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। वीरभद्र सिंह की प्रतिमा रिज मैदान के दौलत सिंह पार्क में स्थापित की गई है, जहां पहले से हिमाचल निर्माता डॉ. वाई.एस. परमार, महात्मा गांधी, इंदिरा गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी जैसी महान हस्तियों की प्रतिमाएं मौजूद हैं। वीरभद्र सिंह की प्रतिमा डॉ. वाई.एस. परमार की प्रतिमा के बिल्कुल समीप लगाई गई है। यह नौ फुट ऊंची प्रतिमा विशेष ब्रॉन्ज मिश्र धातु से बनी है, जो मौसम प्रतिरोधी और टिकाऊ है। इसका वजन लगभग 650 किलोग्राम है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.