नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- INDIA गठबंधन की बुधवार को हुई बैठक में पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी काफी नजदीक नजर आईं। खबरें हैं कि इस बैठक में आने के लिए सोनिया गांधी को ममता बनर्जी ने ही जोर देकर मनाया था। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक रूप से इसे लेकर कुछ नहीं कहा गया है। बैठक के बाद का ममता टीएमसी प्रमुख का एक और बयान वायरल हो रहा है, जिसमें वह लोकसभा सांसद राहुल गांधी की प्रधानमंत्री पद पर उम्मीदवारी के सवाल पर प्रतिक्रिया दे रहीं हैं। बुधवार को हुई बैठक में ममता बनर्जी और सोनिया गांधी साथ बैठे नजर आईं। उनके पास ही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी एसपी सांसद सुप्रिया सुले भी थीं। हालांकि, यह पहला मौका नहीं है। इससे पहले जून में हुई मीटिंग में भी दोनों नेता साथ बैठी थीं और गले मिलते हुए फोटो भी खूब वायर...