सोनिया गांधी ने अपनी किताब की पहली झलक की साझा
नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपनी किताब 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' की पहली झलक साझा की है। इसके साथ उन्होंने सोशल मीडिया पर पहली बार मौजूदगी दर्ज कराते हुए इंस्टाग्राम पर अपना पेज शुरू किया है। सोनिया गांधी ने पार्टी के आधिकारिक पेज के साथ राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस को फॉलो किया। वहीं, कुछ देर में उनके फॉलोवर की तादाद 81 हजार से अधिक हो गई है। पहली पोस्ट में उन्होंने अपनी किताब की पहली झलक साझा की है। उन्होंने कहा कि इस खास पल को सभी के साथ साझा करते हुए उन्हें खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' की पहली झलक आप सभी के साथ साझा करते हुए वह वास्तव में बहुत आभारी है। यह भी पढ़ें- रेहान वाड्रा की तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाईं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.