पूर्णिया, मार्च 27 -- पूर्णिया। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी के अस्वस्थ होने की खबर के बीच कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष बिजेंन्द्र यादव के नेतृत्व में गोकुल कृष्ण आश्रम पूर्णिया में बैठक कर उनके उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से प्रार्थना की है। यादव ने कहा कि पूर्णिया की जनता की ओर से हम उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं शीघ्र स्वस्थ होकर पुनः जनसेवा में सक्रिय होने की प्रार्थना करते हैं। देश की राजनीति में उनके योगदान को सदैव सम्मान और आदर के साथ याद किया जाता है। इस कठिन समय में हम सभी उनके साथ हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वे जल्द से जल्द पूर्णतः स्वस्थ होकर हम सबके बीच पुनः सक्रिय भूमिका निभाएं। मौके पर कांग्रेस नेता आदित्य कुमार मंडल, रामुल हक, मोहम्मद अबू बकर, मिस्टर हुसैन इमाम उर्फ पप्पू, मनोज कुमार...