नई दिल्ली, जनवरी 6 -- कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप ने बताया कि सोनिया को सोमवार रात करीब 10 बजे अस्पताल लाया गया। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। स्वास्थ्य जांच में पाया गया कि ठंडे मौसम और प्रदूषण के मिले-जुले असर के कारण उनका ब्रोंकियल अस्थमा थोड़ा बढ़ गया था। एहतियात के तौर पर उन्हें इलाज के लिए भर्ती किया गया। उन्होंने बताया कि फिलहाल सोनिया की हालत स्थिर है और रिकवरी कर रही हैं। उन्हें एंटीबायोटिक्स और अन्य सहायक दवाएं दी जा रही हैं। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि सोनिया को अस्पताल से छुट्टी देने का निर्णय उनका इलाज कर रहे डॉक्टर्स उनकी क्लीनिकल प्रगति के आधार पर...