हाथरस, दिसम्बर 9 -- हाथरस। शहर के मोहनगंज स्थित कांग्रेस के जिला कैंप कार्यालय पर कांग्रेस की प्रेरणा स्रोत त्याग और समर्पण की प्रतीक सोनिया गांधी का जन्मदिन बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया जिसमें विचार गोष्ठी के माध्यम से उनके अच्छे स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की गई गोष्ठी की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विवेक उपाध्याय एवं शहर अध्यक्ष योगेश कुमारओके ने संयुक्त रूप से की । मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रदेश सचिव ब्रह्मदेव शर्मा एवं पूर्व पीसीसी अशोक गुप्ता थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में मैनपुरी कोऑर्डिनेटर अवधेश बक्शी व किसान कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव अजीत गोस्वामी रहे। संचालन जिला प्रवक्ता डॉ मुकेश चंद्रा ने किया। गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा सोनिया गांधी का दूरदर्शी नेतृत्व वह मार्गदर्शन कांग्रेस पार्टी के लिए प्रेरणा का स्त्रोत रहेगा। ग...