चित्रकूट, दिसम्बर 9 -- चित्रकूट। संवाददाता कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिन पर जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल की अगुवाई में कांग्रेसियों ने जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरण किए। कहा कि सोनिया गांधी ने विषम हालात में पार्टी की बागडोर संभालते हुए उसे आगे बढ़ाने का काम किया था। इस दौरान गज्जू प्रसाद फौजी, अवधेश करवरिया, शिवगुलाम वर्मा, रामकृपाल, राजेश, ओमप्रकाश गुप्ता, महेंद्र सिंह, राघवेन्द्र सिंह पटेल, वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...