लखीमपुरखीरी, मार्च 31 -- सोनिया इंटरनेशनल स्कूल संपूर्णानगर में वार्षिक परीक्षाफल वितरण अचीवमेंट कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया। मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर छात्राओं के चेहरे खिले नजर आए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मनमोह लिया। स्कूल के अध्यक्ष ऋषिकेश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान सभी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल, प्रमाण पत्र व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर छात्राओं के चेहरे खिले नजर आए। कार्यक्रम में आसपास के गांव बसही, रानी नगर, कबीरगंज, गोविंदपुरी, मझरा पश्चिम प्रधान जितेश कुमार आदि मौजूद रहे। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमो...