नई दिल्ली, जून 15 -- MCX Gold Silver Rates Today: अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध खत्म करने को लेकर शुरुआती समझौते के बाद सोमवार को सोना और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली। ग्लोबल मार्केट में डॉलर कमजोर होने और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के चलते निवेशकों ने कीमती धातुओं में खरीदारी बढ़ा दी।MCX पर सोना-चांदी में बड़ी छलांग मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अगस्त डिलीवरी वाला सोना Rs.3,301 (2.19%) उछलकर Rs.1,53,829 प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं जुलाई डिलीवरी वाली चांदी Rs.6296 की तेजी के साथ Rs.2,52900 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी जोरदार तेजी इंटरनेशनल मार्केट में स्पॉट गोल्ड 2.5% चढ़कर 4,322.87 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 2.5% बढ़कर 4,344.80 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करने ल...