नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- धनतेरस बीत गया। दिवाली भी बीत गई, लेकिन सोने-चांदी के दाम तेजी और बढ़ती जा रही है। मुंबई स्थित एमसीएक्स पर आज सुबह 9:30 बजे के करीब सोना 0.93% उछल कर 143880 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था। जबकि, चांदी के भाव में 1.75 प्रतिशत की तेजी थी। चांदी का वायदा भाव 188338 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया है। आज सुबह के शुरुआती कारोबार में सोना 1360 रुपये ऊपर है जबकि, चांदी के भाव 3327 रुपये चढ़े हैं। बता दें एमसीएक्स पर भाव पल-पल बदलता रहता है। जबकि, सर्राफा बाजारों में दोपहर और शाम को तय होते हैं। यहां सोने-चांदी के दाम एमसीएक्स से अलग होते हैं। उनपर जीएसटी, लोकल टैक्स और ज्वेलरी मेंकिंग चार्ज भी जुड़े होते हैं। अगर इस साल की बात करें तो MCX पर 29 जनवरी को सोना 1,93,096 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर था और तब से लेकर आज की डे...