नई दिल्ली, फरवरी 12 -- MCX Gold Silver Rate: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया यानी MCX पर गुरुवार को सोने और चांदी के भाव में गिरावट के साथ कारोबार शुरू हुआ। यह गिरावट अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूत डॉलर के चलते बुलियन कीमतों में आई कमजोरी की वजह से हुई। एमसीएक्स पर अप्रैल फ्यूचर कांट्रैक्ट वाला सोना 0.47 फीसदी की गिरावट के साथ 1,58,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर खुला, जबकि इसका पिछला बंद भाव 1,58,755 रुपये था। कारोबार के दौरान सोना 1,57,701 रुपये प्रति 10 ग्राम के निचले स्तर तक फिसल गया। मार्च फ्यूचर कांट्रैक्ट वाली चांदी 1,657 रुपये यानी 0.63 फीसदी की गिरावट के साथ 2,61,361 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुली। इससे पहले इसका बंद भाव 2,63,018 रुपये था। चांदी ने कारोबार के दौरान 2,60,453 रुपये का निचला स्तर छुआ, जो करीब 1 फीसदी की गिरावट है...