नई दिल्ली, जनवरी 30 -- Gold Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में आज शुक्रवार को भारी गिरावट देखने को मिली है। सोने का भाव भाव आज 5 प्रतिशत नीचे लुढ़क गया। अब निवेशकों के मन में सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या सोने की समय पूरा हो गया है। या यह महज एक मुनाफावसूली है। आज सोने और चांदी के अलावा कॉपर, निकल की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है।क्यों सोना आज 5% लुढ़का? सोने का भाव रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के बाद आज 5 प्रतिशत से अधिक टूट गया। सोने की कीमतों में इस गिरावट के पीछे की वजह मुनाफा वसूली है। बीते कुछ हफ्तों में सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली थी। जिसकी वजह से गोल्ड की कीमतों को लेकर एक अनिश्चितता का माहौल बन गया था। इसके अलावा डॉलर का मजबूत होने भी सोने के लिए निराशाजनक रहा है। चांदी के लिए आज का दिन और खराब साबित हुआ है। चांदी...