नई दिल्ली, जून 25 -- नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में गुरुवार को बाज़ार की कमजोर मांग और सुस्त वैश्विक रुख के कारण सोने की कीमत 2,800 रुपये घटकर 1.45 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। चांदी की कीमत में भी गिरावट आई और यह 5,000 रुपये घटकर 2,26,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई। पिछले सत्र में चांदी 2,31,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर सोना 21.15 डॉलर या 0.53 प्रतिशत घटकर 3,978.06 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी भी 0.56 प्रतिशत घटकर 57.10 डॉलर प्रति औंस रह गई। यह भी पढ़ें- सोना 2,800 रुपये टूटा, चांदी 5,000 रुपये कमजोर यह भी पढ़ें- सोना 1,200 रुपये सस्ता, चांदी 4,000 रुपये टूटी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...