नई दिल्ली, अगस्त 18 -- नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमत 2,000 रुपये बढ़कर 1,58,800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। खुदरा विक्रेताओं और स्टॉकिस्ट की ओर से लिवाली बढ़ने के कारण लगातार दूसरे सत्र में सोने की कीमतों में तेजी आई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, दो सत्रों तक 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रहने के बाद चांदी की कीमत भी 730 रुपये बढ़कर 2,40,730 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...