मेरठ, मार्च 30 -- थाना देहली गेट क्षेत्र में करीब नौ किलो 100 ग्राम सोना हड़पने के मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पीड़ित ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। मास्टर कॉलोनी, ब्रह्मपुरी निवासी उत्तम पाटिल ने सोमवार को एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि उसने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में आरोपियों ने अंतरिम जमानत के लिए न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था, जिसे अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कोर्ट संख्या-4 द्वारा खारिज कर दिया। जमानत निरस्त होने के बावजूद पुलिस अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।आरोप लगाया कि आरोपी रोबिन, बिंदु, मारूति पाटिल, अंकुश भाटी, संजू शर्मा और मलखान सिंह प्रभावशाली व्यक्ति हैं और पुलिस पर दबाव बनाकर कार्रवाई से बच रहे हैं।आरोपी लगातार मुकदमा वापस लेने का द...