कोडरमा, दिसम्बर 16 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना क्षेत्र के ग्राम बरसोतियावर में मंगलवार को दिनदहाड़े ठगी की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। सोना और बर्तन साफ करने का झांसा देकर दो अज्ञात ठग एक बुजुर्ग महिला के हाथों से आठ सोने की चूड़ियां निकालकर फरार हो गए। इस संबंध में पीड़ित धीरेन्द्र कुमार सिंह, पिता कौलेश्वर सिंह, ने कोडरमा थाना में आवेदन देकर बताया कि मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे उनकी 88 वर्षीय मां बिंदुमती देवी घर के सामने बैठी थीं। उसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचे और खुद को बर्तन व सोना साफ करने वाला बताते हुए चमक बढ़ाने का दावा करने लगे। बुजुर्ग महिला ने शुरुआत में सफाई कराने से इनकार किया, लेकिन इसी बीच ठगों ने चालाकी से उनके दोनों हाथों से चार-चार सोने की चूड़ियां उतार लीं। कुल आठ चूड़ियों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.