नई दिल्ली, फरवरी 19 -- बेंगलुरु से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक लकवाग्रस्त पति के सामने ही उसकी पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी गई। दुख की बात यह है कि पत्नी का खून से लथपथ शरीर पति के पास ही पड़ा रहा, लेकिन वह कुछ कर नहीं सके। घटना के बाद आरोपी करीब 65 लाख रुपए का सोना लेकर फरार हो गया था, जिसे बाद में पुलिस ने जब्त कर लिया। पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता की पहचान 65 वर्षीय शोभा के रूप में हुई है। वह अपने पति रंगनाथ के साथ हिरापुर इलाके में रहती थीं। दंपत्ति की कोई संतान भी नहीं थी। बताया जाता है कि रंगनाथ पिचले 15 सालों से लकवाग्रस्त हैं और बिस्तर पर ही पड़े रहते हैं। इस दौरान शोभा ही उनकी पूरी देखभाल करती हैं। पुलिस के मुताबिक हत्या का खुलासा तब हुआ जब रंगनाथ की फिजियोथैरेपी के लिए हर रोज आने वाला डॉक्टर उनके ...