गिरडीह, मार्च 14 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर थाना क्षेत्र गोपालडीह स्थित बगीचा के पास सोना पहाड़ी मंदिर पूजा करने पहुंचे श्रद्धालुओं के दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई है। मारपीट की घटना के पीछे आपसी कहा-सुनी और छेड़छाड़ की बात स्थानीय लोगों के द्वारा कही जा रही है। मारपीट की घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने बगोदर पुलिस को दी। बगोदर पुलिस ने पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराया। इसी दौरान एक पक्ष के लोग पुलिस से ही उलझ पड़े और धक्का मुक्की की स्थिति बन गयी। इस दौरान एक सिपाही और थाना के एक एएसआई को हल्की चोट आयी है। स्थानीय ग्रामीण के प्रयास के बाद दोनों को शांत कराया गया। वहीं एक पक्ष से एक युवक को बगोदर पुलिस पकड़कर थाना भी पूछताछ के लिए लायी है। मारपीट की घटना को लेकर स्थानीय मुखिया टेकलाल चौधरी ने बताया कि सोना पहाड़ी मंदिर में पूजा अर्चना के लि...