घाटशिला, सितम्बर 30 -- घाटशिला। सोना देवी विश्वविद्यालय, घाटशिला के स्वामी विवेकानंद सभागार में बौद्ध अध्ययन के अंतर्गत "बौद्ध अध्ययन में मंत्र-जप का महत्व" विषय पर एक विशेष ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को बौद्ध दर्शन की समृद्ध ज्ञान-परंपरा, मंत्र-जप की अवधारणा, ध्यान, मानसिक शांति, करुणा, मैत्री, आत्म-अनुशासन तथा सकारात्मक चिंतन के विभिन्न आयामों से परिचित कराना था। मंत्र-जप को एकाग्रता एवं आत्म-अनुशासन की साधना के रूप में समझाया कार्यक्रम का मंच संचालन सहायक कुलसचिव श्रीमती अर्चना सिंह ने किया। उन्होंने विषय का परिचय प्रस्तुत करते हुए कहा कि "बौद्ध अध्ययन में मंत्र-जप को केवल धार्मिक अनुष्ठान के रूप में नहीं, बल्कि चित्त की एकाग्रता, ध्यान, करुणा, मानसिक अनुशासन...