घाटशिला, अगस्त 13 -- घाटशिला। सोना देवी विश्वविद्यालय, घाटशिला के स्वामी विवेकानंद सभागार में निर्वाचन आयोग-निर्वाचन शाखा के पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों के बीच एसआईआर को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण, नाम जोड़ने की प्रक्रिया एवं मतदान के अधिकार के प्रति जागरूक करना था। निर्वाचन प्राधिकारी प्रियंका कुमारी ने एसआईआर के उद्देश्य एवं आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों की भ्रांतियों और शंकाओं का समाधान किया। उन्होंने मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज एवं निर्धारित प्रक्रियाओं की जानकारी दी। निर्वाचन शाखा के अधिकारी प्रशांत कुमार मिश्रा, कोमल रानी एवं दीपक कुमार पासवान ने ऑनलाइन आवेदन भरने की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक...