मुजफ्फर नगर, मार्च 12 -- मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाना क्षेत्र के गांव बागोवाली में नोएडा से आई राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की टीम ने दबिश दी। टीम ने सोने की तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और अपने साथ ले गई। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले मुंबई में तस्करी का चार किलो सोना पकड़ा गया था। इसमे कई लोगों को जेल भेजा गया था। बुधवार दोपहर नोएडा से राजस्व खुफिया निदेशालय की टीम नई मंडी थाने पहुंची। थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार शर्मा ने बताया कि डीआरआई टीम को सहयोग के लिए फोर्स दिया गया था। टीम ने गांव बागोवाली में दबिश देकर मोहम्मद मियां को गिरफ्तार कर लिया। टीम उसे अपने साथ नोएडा ले गई। थाना प्रभारी ने बताया कि मुंबई में कुछ दिन पूर्व सोने की तस्करी करने वाले एक गिरोह से चार किलो सोना पकड़ा था। डीआरआई की टीम के सामने आरोपियों ने मोहम्मद मियां ...