जमशेदपुर, अप्रैल 11 -- अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को है। इस बार सोना और चांदी दोनों के दाम आसमान पर हैं। इसको देखते हुए दुकानदारों ने विशेष तौर पर तैयारी की है। हर बार की तरह लोगों की खरीदारी की इच्छाएं तो बहुत हैं, लेकिन कीमतें बढ़ने के कारण लोग असमंजस में हैं। अगर किसी तरह से खरीदारी कर भी ली तो सालों भर बजट संभालने में परेशान रहना होगा। ऐसे में जिनका बजट साथ नहीं दे रहा है, वे तो किसी तरह खुद को समझा लेंगे, लेकिन जिनके घर में शादी है, उन्हें तो हर हाल में खरीदारी करनी ही होगी। पिछले अक्षय तृतीय की तुलना में इस बार सोने की कीमत करीब डेढ़ गुना से अधिक तो चांदी की कीमत में ढाई गुना से अधिक वृद्धि हो गई है। ऐसे में इस बार अक्षय तृतीय का त्योहार ग्राहकों और दुकानदारों दोनों के लिए चुनौती भरा है। दाम बढ़ने के बाद लोग कम कैरेट वाले सोने के गहने ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.