मेरठ, मार्च 9 -- खुर्जा निवासी सर्राफा के साथ हुई चोरी के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दी। रविवार को मेरठ-हापुड़ मार्ग पर एनसीआर मेडिकल कॉलेज के सामने ऑटो से टक्कर के बाद कार से सोना चोरी किया गया था। खुर्जा निवासी दीपांशु पुत्र जितेंद्र वर्मा रविवार मेरठ के घंटाघर क्षेत्र से लाखों रुपये कीमत का सोना खरीद कर कार से घर लौट रहा था। मेरठ-हापुड़ मार्ग पर एनसीआर मेडिकल कॉलेज के सामने ऑटो से टक्कर के बाद कार से सोना चोरी हो गया था। चोरी की सूचना पर सीओ किठौर प्रमोद कुमार, कार्य वाहक थाना अध्यक्ष हरिओम गौतम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर पीड़ित की तहरीर पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर दी। उधर घटना के खुलासे लिए पुलिस ने क्षेत्र के सैकड़ों सीसीटीवी कैमरे चेक कर सर्राफा से भी पूछताछ की। कार्यवाहक थाना अध्यक्ष हरिओम गौतम ने बताया कि मामले की जांच कर ...