सोना चोरी पर पुलिस के साथ होगी विशेष बैठक
मेरठ, मई 15 -- शुक्रवार को आयुक्त सभागार में कमिश्नर भानु चंद्र गोस्वामी की अध्यक्षता में मण्डलीय उद्योग बंधु समिति की बैठक हुई। बैठक में मण्डल के विभिन्न जिलों के उद्यमियों ने अपनी समस्याओं को साझा किया, जिस पर आयुक्त ने संबंधित विभागों को कड़े निर्देश जारी किए। मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन ने कारीगरों द्वारा सोना लेकर भाग जाने का मामला उठाया। इस पर कमिश्नर ने निर्देश दिया कि एसएसपी के साथ इस मुद्दे पर एक अलग से विशेष बैठक आयोजित कर ठोस कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। यह भी पढ़ें- नगर निगम और बिजली विभाग की समस्याएं उठाईंबैठक में प्राइवेट वेंडरों के लिए निर्देश बैठक में लघु उद्योग भारती के अनुरोध पर कमिश्नर ने निर्देश दिया कि बाट माप विभाग का कोई भी प्राइवेट वेंडर जब किसी इकाई में जाए, तो उसके पास आईडी प्रूफ होना अनिवार्य है। साथ ही, वेंडरों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.