नई दिल्ली, फरवरी 3 -- Gold Silver Rate: सोने और चांदी की कीमतों में तीन सत्रों की गिरावट के बाद तेजी देखने को मिली है। इसी बीच, एक वायरल वीडियो में आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी के Executive Director और CIO शंकरन नरेन ने अपना निवेश का फार्मूला साझा किया है। उनका मानना है कि सोने और चांदी में अलग से निवेश करने का समय अब खत्म हो चुका है। नरेन के अनुसार, इन बहुमूल्य धातुओं को अलग से देखने के बजाय, उनमें केवल मल्टी-एसेट म्यूचुअल फंड के माध्यम से ही निवेश करना चाहिए। उन्होंने कहा, "हमारे निवेश के ढांचे में, अगर लॉन्ग टर्म नजरिए से देखें तो सोना और चांदी सबसे जोखिम भरी संपत्ति बन गई हैं। हमारे ढांचे के अनुसार, उनमें निवेश करने का समय बीत चुका है।"सिद्धांत: जिनका प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा हो, उनसे बचें लाइव मिंट की खबर के मुताबिक उनक...