लखनऊ, मई 15 -- वैश्विक बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में आ रही तेजी ने केवल आभूषण प्रेमियों या निवेशकों की ही नींद नहीं उड़ाई है, बल्कि अब इसका सीधा असर टेक और ऑटो सेक्टर पर भी पड़ने वाला है। सोना और चांदी केवल आभूषण के लिए नहीं, बल्कि सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के अनिवार्य हिस्से हैं। कीमतों में इस उछाल का असर भविष्य में सोलर पैनल, स्मार्टफोन और इलेक्ट्रिक कारों की लागत में वृद्धि के रूप में दिखाई देगा। सोलर पैनल की सेल बनाने में चांदी का उपयोग किया जाता है। चांदी की वैश्विक मांग का एक बड़ा हिस्सा अकेले सौर ऊर्जा क्षेत्र से आता है। चांदी की कीमतों में उछाल सीधे तौर पर सोलर पैनल के निर्माण की लागत को बढ़ा देगा। सोलर एजर्जी वेंडर एसोसिएशन के सदस्य पंकज कुमार ने बताया कि सोने-चांदी पर कस्टम ड्यूटी बढ़ने से सरकार के 'नेट जीरो' लक्ष्यों...